ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने स्वीकारा, लॉकडाउन के दौरान डाउनिंग स्ट्रीट में हुई दावत में हुए थे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने 2020 में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के जन्मदिन पर डाउनिंग स्ट्रीट में आयोजित एक दावत में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। लेकिन, उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि जब वह कक्ष में घुसे तो क्या हुआ था। उन्होंने दावा किया कि वह कोविड-19 …

लंदन। ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने 2020 में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के जन्मदिन पर डाउनिंग स्ट्रीट में आयोजित एक दावत में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। लेकिन, उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि जब वह कक्ष में घुसे तो क्या हुआ था। उन्होंने दावा किया कि वह कोविड-19 के संबंध में बैठक के लिए कैबिनेट कक्ष में थे।

ब्रिटेन में कड़ी लॉकडाउन पाबंदियों के दौरान डाउनिंग स्ट्रीट में कई दावतें आयोजित होने की बात सामने आने के बाद गुरुवार को जॉनसन के पांच सहयोगियों ने कुछ घंटों के अंतराल पर अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। डॉउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री के पास के आवास में रहनेवाले सुनक भी कथित रूप से जून 2020 में 10, डाउनिंग स्ट्रीट के कैबिनेट कक्ष में हुई जॉनसन की जन्मदिन की दावत में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ऐलान- प्रिंस चार्ल्स के महाराज बनने पर कैमिला ही बनेंगी ‘क्वीन’

समाचार पत्र ‘द मिरर’ की खबर के अनुसार उन्होंने 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई जॉनसन की जन्मदिन की दावत में भाग लेने की बात स्वीकार की, लेकिन कक्ष में प्रवेश करने पर क्या हुआ, यह बताने से इनकार कर दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि वह जॉनसन की जन्मदिन की दावत में शामिल हुए थे लेकिन साथ ही यह भी कहा कि वह कोविड​​​​-19 स्थिति पर चर्चा करने के लिए कैबिनेट कक्ष में थे।

बीबीसी की खबर के अनुसार, उन्होंने स्वीकार किया कि डाउनिंग स्ट्रीट में लॉकडाउन के दौरान हुई दावतों को लेकर उपजे विवाद ने सरकार पर जनता के विश्वास को कम किया है। लेकिन, भारतीय मूल के सुनक ने कहा कि उनका मानना ​​है कि यह विश्वास फिर से बहाल हो जाएगा।

सुनक ने कहा कि वह प्रधानमंत्री जॉनसन का ”पूरा समर्थन” करते हैं, जो इस वक्त इस्तीफे का दबाव झेल रहे हैं। उन्होंने जॉनसन की जगह खुद को प्रधानमंत्री बनाए जाने की बातों को दरकिनार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने दावतों के बारे में हमेशा सच बोला है। एमईटी पुलिस के अधिकारी डाउनिंग स्ट्रीट में हुईं कुल 12 दावतों के संबंध में जांच कर रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि इनमें से लगभग छह दावतों में प्रधानमंत्री खुद शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें : अमेरिका में हमलावर ने की दो लोगों की हत्या, बाद में खुद को भी मारी गोली

संबंधित समाचार