बहराइच: तालाब में मिला लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सरसठ बेटौरा गांव निवासी युवक दो दिन पूर्व खेत को गया था। रविवार को युवक का शव तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बौंडी थाना क्षेत्र के सरसठ बेतौरा गांव निवासी कुलदीप (18) पुत्र किशोरी लाल शुक्रवार को खेत की रखवाली करने गया था। लेकिन वापस घर नहीं …

बहराइच। सरसठ बेटौरा गांव निवासी युवक दो दिन पूर्व खेत को गया था। रविवार को युवक का शव तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

बौंडी थाना क्षेत्र के सरसठ बेतौरा गांव निवासी कुलदीप (18) पुत्र किशोरी लाल शुक्रवार को खेत की रखवाली करने गया था। लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की, कोई सुराग न लगने पर थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया।

रविवार सुबह 11 बजे के आसपास थाना क्षेत्र के भौंरी गांव निकट तालाब में युवक का शव तैरता हुआ मिला। शव की पहचान कुलदीप के रूप में हुई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष आरडी मौर्य ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- बहराइच: चुनावी ड्यूटी में तैनात 960 पुलिसकर्मी नोएडा के लिए हुए रवाना

संबंधित समाचार