बहराइच: पीछे की दीवार से घर में घुसे चोर, दो लाख की नकदी समेत चार लाख का चुराया सामान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सिदरखा गांव में चोरी की घटना सामने आई है। यहां पर एक घर में रात को दीवार फांदकर चोर घुस गए। चोरों ने दो लाख रुपए नकदी सहित चार लाख की संपत्ति पार कर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिदरखा निवासी विपिन कुमार सिंह निवासी …

बहराइच। सिदरखा गांव में चोरी की घटना सामने आई है। यहां पर एक घर में रात को दीवार फांदकर चोर घुस गए। चोरों ने दो लाख रुपए नकदी सहित चार लाख की संपत्ति पार कर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिदरखा निवासी विपिन कुमार सिंह निवासी अपने घर मे शनिवार रात को परिजनों के साथ सो रहे थे। देर रात को कुछ अज्ञात चोर पीछे की दीवार फांद कर घर मे घुस गए। इसके बाद चोरों ने कमरों व अलमारियों के ताले तोड़कर दो लाख रुपये नकद, गले का हार, एक सोने की चैन, सोने की चूड़ियां, कान की बाली व चांदी की दो पायल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

पुलिस की टीम मामले की कर रही गहनता से जांच

परिजन जब सुबह उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। परिवार के मुताबिक चार लाख की चोरी हुई है। विपिन कुमार सिंह ने तत्काल इस घटना की सूचना स्थानीय थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना की गहनता से जांच की तथा परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ भी की। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने लता मंगेशकर के निधन पर किया शोक व्यक्त 

संबंधित समाचार