मुरादाबाद : रकम देने के बाद भी नहीं कराया जमीन का बैनामा
मुरादाबाद, अमृत विचार। रकम देने के बाद भी ग्रामीण ने जमीन का बैनामा नहीं कराया। खरीदने वाले अधिवक्ता ने दवाब डाला तो ग्रामीण तैयार हो गया लेकिन बाद में उसे कुछ लोगों ने धमका दिया। अधिवक्ता ने कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र सौंपा है। बिलारी थाना क्षेत्र के अधिवक्ता भारत सिंह ने एसएसपी को …
मुरादाबाद, अमृत विचार। रकम देने के बाद भी ग्रामीण ने जमीन का बैनामा नहीं कराया। खरीदने वाले अधिवक्ता ने दवाब डाला तो ग्रामीण तैयार हो गया लेकिन बाद में उसे कुछ लोगों ने धमका दिया। अधिवक्ता ने कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र सौंपा है।
बिलारी थाना क्षेत्र के अधिवक्ता भारत सिंह ने एसएसपी को पत्र दिया। उनका कहना था कि एक ग्रामीण से जमीन का सौदा तय हुआ। करीब पौने दो लाख में बात तय होने के बाद उन्होंने सवा लाख रुपए भी दे दिए। इसके बाद कई बार ग्रामीण से बैनामा कराने को कहा लेकिन वह टालता रहा। बाद में 50 हजार की रकम का भुगतान करने को कहा। अधिवक्ता के अनुसार उन्होंने शेष रकम देने पर बैनामा कराने की बात कही।
जिस पर ग्रामीण पहले तो तैयार हो गया लेकिन बाद में उसे कुछ लोगों ने धमकाना शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि अगर वकील के नाम जमीन की तो ग्रामीण को घर से निकाल देंगे। जिस कारण अब वह बैनामा करने से कतरा रहा है। एसएसपी ने बिलारी पुलिस से सात दिन में आख्या तलब की है।
