लता मंगेशकर के निधन पर कर्नाटक में दो दिन का राजकीय शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु।  कर्नाटक सरकार ने सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। भारत रत्न से सम्मानित गायिका का रविवार को मुंबई में निधन हो गया। एक आदेश के अनुसार, सरकार गायिका के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है। आदेश में कहा गया है, ”दिवंगत आत्मा को …

बेंगलुरु।  कर्नाटक सरकार ने सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। भारत रत्न से सम्मानित गायिका का रविवार को मुंबई में निधन हो गया।

एक आदेश के अनुसार, सरकार गायिका के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है। आदेश में कहा गया है, ”दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए राज्य में छह और सात फरवरी, दो दिनों का राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान किसी सरकारी या सार्वजनिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। भारत का राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा आधा झुका रहेगा।

” न्यूमोनिया और कोविड-19 से ग्रस्त लता मंगेशकर के विभिन्न अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिससे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रविवार को उनका निधन हो गया। 92 वर्षीय मंगेशकर पिछले 28 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।

ये भी पढ़ें-

लता मंगेशकर का राम भजन मेरी रथ यात्रा की ‘सिग्नेचर ट्यून’ बन गया था: आडवाणी

संबंधित समाचार