200 से अधिक लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज, चिकित्साधिकारियों ने मांगा जन सहयोग
मुरादाबाद। जिले में रविवार को शहर और देहात में बने केंद्रों पर पहले व दूसरे डोज के अलावा बूस्टर डोज का टीका लगाया गया। लक्ष्य हासिल करने के लिए चिकित्साधिकारियों ने जनता से सहयोग मांगा। टीकाकरण के लिए बने बूथ पर स्वास्थ्य कर्मियों ने 200 से अधिक फ्रंटलाइन वर्करों, हेल्थ वर्कर को बूस्टर डोज का …
मुरादाबाद। जिले में रविवार को शहर और देहात में बने केंद्रों पर पहले व दूसरे डोज के अलावा बूस्टर डोज का टीका लगाया गया। लक्ष्य हासिल करने के लिए चिकित्साधिकारियों ने जनता से सहयोग मांगा। टीकाकरण के लिए बने बूथ पर स्वास्थ्य कर्मियों ने 200 से अधिक फ्रंटलाइन वर्करों, हेल्थ वर्कर को बूस्टर डोज का टीका लगाया गया। 15-17 वर्ष के किशोरों ने खुद टीका लगवाने के साथ दूसरों को भी प्रेरणा देने के लिए सेल्फी लेकर सोशल साइट्स पर पोस्ट किया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयास जारी है। लोगों से अपील है कि स्वयं के साथ अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी टीका लगवाने में विभाग का सहयोग करें। यह राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है, इसमें सबकी सहभागिता और सहयोग से ही सफलता मिलेगी।
