हल्द्वानी क्रिकेटर्स ने जीती अंडर-16 लीग की ट्रॉफी, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने लोकेश
हल्द्वानी, अमृत विचार। जीएनजी एरिया में चल रही अंडर-16 क्रिकेट लीग में रविवार को हल्द्वानी क्रिकेटर्स ने जीएनजी क्रिकेट एरीना को 67 रनों से पराजित कर फाइनल जीत लिया। रविवार को 230 रनों का पीछा करने उतरी जीएनजी क्रिकेट एरीना 84.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। गौरव ने 36 जबकि मयंक और आदित्य …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जीएनजी एरिया में चल रही अंडर-16 क्रिकेट लीग में रविवार को हल्द्वानी क्रिकेटर्स ने जीएनजी क्रिकेट एरीना को 67 रनों से पराजित कर फाइनल जीत लिया। रविवार को 230 रनों का पीछा करने उतरी जीएनजी क्रिकेट एरीना 84.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। गौरव ने 36 जबकि मयंक और आदित्य ने 26-26 रनों की पारी खेली।
तनीष, पारस, राघव और सुजन ने क्रिकेटर्स के लिए दो-दो विकेट लिए। प्लयेर ऑफ द मैच राघव जोशी ने दो विकेट और 37 रन बना कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट लोकेश सिंह , बेस्ट बेटर पारितोष राणा, बेस्ट बॉलर दीक्षांत बोरा, बेस्ट विकेट कीपर रोहन जोशी, बेस्ट फील्डर मनमोहन भंडारी और ईमरसिंग प्लेयर का खिताब ईशान पाठक को दिया गया। निश्चय मेहरा और पुनीत ने अंपायिरंग तथा हैप्पी सिंह ने स्कोरिंग की। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि डॉ. संजय जुयाल, विशिष्ट अतिथि कार्यवाहक कोषाध्यक्ष सीएयू दीपक मेहरा किया।
इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के सचिव हर्ष गोयल, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन कोषाध्यक्ष कमल पपने, विनय साह, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल घनश्याम लाल साह, पूर्व आरएसओ विनोद वर्मा, सुनील साह, त्रिलोक सिंह जीना, विजय कुकसाल, किशन अनेरिया, आनंद बिष्ट, लीला कांडपाल, त्रिलोक सिंह जीना, मो. रेहान, विजय आर्या, धीरेन डालाकोटी, दान सिंह भंडारी, महेंद्र बिष्ट, जिला टेनिस एसोसिएशन सचिव हेम कुमार पांडे व नवीन पांडे मौजूद रहे।
