सीतापुर: सड़क हादसे में किशोर की मौत, साथी घायल
सिधौली/सीतापुर। क्षेत्र के मिश्रिख मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस जा रहे बाइक सवार दो किशोरों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली पहुंचाया। जहां एक किशोर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुभम चक्रवर्ती 15 वर्ष निवासी राजपुर …
सिधौली/सीतापुर। क्षेत्र के मिश्रिख मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस जा रहे बाइक सवार दो किशोरों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली पहुंचाया। जहां एक किशोर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुभम चक्रवर्ती 15 वर्ष निवासी राजपुर पूर्वी मजरा कुदाईपुर थाना मछरेहटा अपने चाचा राम प्रसाद के यहां संदना में रहकर पढ़ाई करता था।
देर रात वह अपने चाचा के घर से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने साथी अनिकेत 13 पुत्र शिव प्रसाद के साथ संदना के एक निजी गेस्ट हाउस जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे शुभम व अनिकेत घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली एंबुलेंस से ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनिकेत का इलाज किया गया। पुलिस ने परिजनो को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की पांच भट्ठियां, 63 गिरफ्तार
