लखीमपुर-खीरी: शादी समारोह में गए युवक की धारदार हथियार से हत्या
धौरहरा-खीरी, अमृत विचार। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र में शादी समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकले एक युवक की शनिवार की रात धारदार हथियार से हत्याकर दी गई। रविवार की सुबह युवक का खून से लथपथ शव गांव के बाहर एक खेत में पड़ा बरामद हुआ। हत्या के पीछे रंजिश की बात सामने आई …
धौरहरा-खीरी, अमृत विचार। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र में शादी समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकले एक युवक की शनिवार की रात धारदार हथियार से हत्याकर दी गई। रविवार की सुबह युवक का खून से लथपथ शव गांव के बाहर एक खेत में पड़ा बरामद हुआ। हत्या के पीछे रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर वादी की पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के गांव गुदरिहा निवासी 20 मुनेजर पाल पुत्र धर्मपाल शनिवार को देर सायं गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं पहुचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इधर परिजन उसकी खोजबीन कर ही रहे थे कि रविवार को सुबह गांव के पश्चिम कुछ ही दूरी पर शौच गए ग्रामीणों ने उसका खून से लतपत शव देखा। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
इधर शव मुनेजर का होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिवार के लोग मौके पर पंहुच गए। सूचना पाकर सीओ टीएन दुबे, प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल फोर्स के साथ मौके पर पंहुच गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ टीएन दुबे का कहना है कि परिवार वालों ने प्रारम्भिक पूछताछ में बताया है कि मृतक के भाई वीरेंद्र सिंह की पत्नी से अनबन चल रही है। पांच माह से पत्नी अपने मायके में रह रही है। मुनेजर अपने भाई का पक्ष लेता था इसको लेकर पत्नी के मायके वाले रंजिश मानते थे। भाई ने अपनी पत्नी, दो भाईयों व ससुर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। जिसपर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चारों आरोपी पुलिस हिरासत में है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
