बुलंदशहर: साधु शंकर गिरी की हत्या के मामले में दोषी सूरज बाबा को मिली उम्रकैद, इतना अर्थदंड भी लगा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले के नरौरा क्षेत्र के गोपाल गिरी आश्रम में साधु शंकर गिरी की सिर पर लोहे की फूंकनी से प्रहार कर हत्या करने के आरोपी सूरज बाबा को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। उसे सत्र न्यायाधीश अनूपशहर ज्ञान प्रकाश तिवारी द्वितीय ने सजा सुनाई है। इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा …

बुलंदशहर। जिले के नरौरा क्षेत्र के गोपाल गिरी आश्रम में साधु शंकर गिरी की सिर पर लोहे की फूंकनी से प्रहार कर हत्या करने के आरोपी सूरज बाबा को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। उसे सत्र न्यायाधीश अनूपशहर ज्ञान प्रकाश तिवारी द्वितीय ने सजा सुनाई है। इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है और 10,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: बरेली: आज चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी मायावती, तैयारियां पूरी

संबंधित समाचार