लखनऊ: शादी में गया था परिवार, चोरों ने लाखों रुपए के जेवर और नगद से किया हाथ साफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में चोरों का आतंक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। आये दिन चोर बंद घरों का निशाना बना रहे हैं। बीती रात चोरों ने विकास नगर विकासनगर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर मो. तकी के बंद घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगद की चोरी कर ली। इस दौरान मो. तकी अपने …

लखनऊ। राजधानी में चोरों का आतंक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। आये दिन चोर बंद घरों का निशाना बना रहे हैं। बीती रात चोरों ने विकास नगर विकासनगर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर मो. तकी के बंद घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगद की चोरी कर ली। इस दौरान मो. तकी अपने परिवार के साथ कानुपर में शादी समारोह में गये हुए थे। मो. तकी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

ई-रिक्शा गिरोह ने 15 मिनट में साफ कर दिया घर

विकास नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद घटना का एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुआ है। फुटेज के अनुसार ई-रिक्शा पर सवार चार युवक शनिवार रात करीब 2:30 बजे आये। मेन गेट का ताला तोड़ा। इसके बाद घर के अंदर आलमारियों का ताला तोड़कर चोरी की और लगभग 2:45 बजे ई-रिक्शा पर सवार होकर फरार हो गये। चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि शादी में जाने के कारण चोरों को घर खाली होने का शक हो गया था।

सैलून संचालक के घर चोरी

वहीं राजाजीपुरम के सपना कालोनी में राजेंद्र के घर पर किराए पर रहने वाले सैलून संचालक रामू के घर से शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने हजारों रूपये के सामान की चोरी कर ली। रामू ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में रामू ने बताया कि उनकी कनौसी में सैलून दुकान है। शुक्रवार रात वे दुकान बंद करने के बाद जब घर पहुंचे तो कमरे समेत आलमारी का ताला टूटा पाया। वहीं आलमारी में रखे 70 हजार के जेवर और 20 हजार नगद भी गायब मिले।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर: साधु शंकर गिरी की हत्या के मामले में दोषी सूरज बाबा को मिली उम्रकैद, इतना अर्थदंड भी लगा… 

संबंधित समाचार