बहराइच: सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के नामांकन में पहुंची अपर्णा यादव
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल आज कलेक्ट्रेट में नामांकन करेंगी। नामांकन में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू व बीजेपी नेता अपर्णा यादव पहुंच गई हैं। बहराइच के सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने वर्तमान विधायक अनुपमा जायसवाल को …
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल आज कलेक्ट्रेट में नामांकन करेंगी। नामांकन में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू व बीजेपी नेता अपर्णा यादव पहुंच गई हैं।
बहराइच के सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने वर्तमान विधायक अनुपमा जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है। अनुपमा जायसवाल सोमवार को नामांकन करेंगे। नामांकन और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभा के लिए अपर्णा यादव जिला मुख्यालय पहुंच चुकी है।
अपर्णा यादव का टिकोरा मोड़ पहुंचते ही भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गई। मालूम हो कि शहर के अस्पताल चौराहा से कलेक्ट्रेट तक नामांकन यात्रा में अपर्णा यादव शामिल होंगी।
यह भी पढ़ें:-बिजनौर की वर्चुअल रैली में बोले पीएम मोदी- ‘समाजवादियों को जनता की चिंता नहीं, अपनी तिजोरी भरने की प्यास थी’
