गाजियाबाद: CM योगी को ट्विटर पर मिली धमकी, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव के बीच सीएम योगी को हत्या की धमकी दी गई है। जी हां, ट्विटर पर लेडी डॉन नाम के अकाउंट्स से ये धमकी भरा ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है कि ओवैसी तो एक मोहरा है असली निशाना तो योगी आदित्यनाथ है। इस मामले में हापुड़ पुलिस ने मामला दर्ज …

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव के बीच सीएम योगी को हत्या की धमकी दी गई है। जी हां, ट्विटर पर लेडी डॉन नाम के अकाउंट्स से ये धमकी भरा ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है कि ओवैसी तो एक मोहरा है असली निशाना तो योगी आदित्यनाथ है।

इस मामले में हापुड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही इस अकाउंट से यूपी पुलिस को भी टैग किया गया है, इसमें लिखा है कि अपनी टीम लगाओ। दिल्ली मत देखो, योगी मारा जाएगा।

 

इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ये हैंडल अब ट्विटर पर दिखाई नहीं दे रहा है। हापुड़ पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच साइबर सेल को दे दी है।

पढ़ें- यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की 28 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, अमेठी सीट से आशीष को दिया टिकट

संबंधित समाचार