यूपी चुनाव 2022 : सपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद समेत कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है सूबे की सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा सभी दलों में महामंथन का दौर तेज से चल रहा है। इसी कड़ी में पूर्व सपा सांसद रघुराज शाक्य बारा से …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है सूबे की सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा सभी दलों में महामंथन का दौर तेज से चल रहा है।

इसी कड़ी में पूर्व सपा सांसद रघुराज शाक्य बारा से पूर्व विधायक सपा नेता रामसेवक, सेवानिवृत्त जज जयमंगल शर्मा, सेवा निवृत्त आई ए एस अरुण दुबे, चांद मोहम्मद चंदू ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई मौजूद रहे और इन सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें:-दिग्गज गायिका आशा भोसले ने बड़ी बहन लता मंगेशकर को किया याद, शेयर की बचपन की फोटो

संबंधित समाचार