कोस्टा रिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैन जोस। कोस्टा रिका में रविवार को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान हुआ। चुनाव में 25 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से अभी तक स्पष्ट रूप से कोई मजबूत दावेदार नजर नहीं आ रहा है। मतदान रविवार शाम छह बजे सम्पन्न हुआ। कोविड​​-19 के बढ़ते मामलों के कारण मतदान प्रतिशत कम होने की …

सैन जोस। कोस्टा रिका में रविवार को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान हुआ। चुनाव में 25 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से अभी तक स्पष्ट रूप से कोई मजबूत दावेदार नजर नहीं आ रहा है। मतदान रविवार शाम छह बजे सम्पन्न हुआ। कोविड​​-19 के बढ़ते मामलों के कारण मतदान प्रतिशत कम होने की आशंका भी बनी रही।

चुनाव में एक नई ‘नेशनल असेंबली’ का भी चयन किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि मध्य अमेरिकी राष्ट्र में मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा मतदान करने तक यह फैसला नहीं कर पाया था कि किसे वोट देना है। यदि कोई भी उम्मीदवार कम से कम 40 प्रतिशत वोट हासिल नहीं कर पाया, तो शीर्ष दो उम्मीदवारों के बीच तीन अप्रैल को एक बार फिर मतदान कराया जाएगा। कोस्टा रिका के लोगों में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर काफी गुस्सा है।

संबंधित समाचार