सीतापुर: अवैध तमंचे के साथ पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार अवैध तंमचा व कारतूस सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना खैराबाद पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मूसेपुर मुतवल्ली गांव निवासी अभियुक्त संजय को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा व ऐ कारतूस 12 …

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार अवैध तंमचा व कारतूस सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना खैराबाद पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मूसेपुर मुतवल्ली गांव निवासी अभियुक्त संजय को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा व ऐ कारतूस 12 बोर बरामद हुई है।

थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बम्हनपुरवा गांव निवासी अभियुक्त कैलाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गिए अभियुक्त के पास से एक अदद अवैध तमंचा व एक कारतूस बरामद हुई है। थाना रामपुर कलां पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कहारपुर मजरा खाफा निवासी अभियुक्त संदीप कुमार गौतम को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक अदद अवैध तमंचा व एक कारतूस 12 बोर बरामद हुआ है। इसके अलावा मानपुर पुलिस ने इलाकेके जमालपुर मजरा राजापुर गांव निवासी प्रमोद को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस टीम ने एक देशी तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों को जेल रवाना किया गया है।

यह भी पढ़ें:-T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टिकटों की बिक्री शुरू, आरोन फिंच बोले- खिताब बचाएंगे

संबंधित समाचार