बहराइच: कैसरगंज सीट से आप ने मो. सलमान को घोषित किया उम्मीदवार
बहराइच। आम आदमी पार्टी (आप) ने बहराइच जिले की 288 विधानसभा सीट कैसरगंज से एडवोकेट मोहम्मद सलमान को प्रत्याशी घोषित किया है। आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार बनाए जाने पर एडवोकेट मो. सलमान ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम आदमी उनके दुख दर्द को समझती है। पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए टिकट …
बहराइच। आम आदमी पार्टी (आप) ने बहराइच जिले की 288 विधानसभा सीट कैसरगंज से एडवोकेट मोहम्मद सलमान को प्रत्याशी घोषित किया है। आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार बनाए जाने पर एडवोकेट मो. सलमान ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम आदमी उनके दुख दर्द को समझती है। पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए टिकट दिया है। अगर कैसरगंज की जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे कैसरगंज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेंगे।
इस अवसर पर तौहीद आलम विधानसभा अध्यक्ष कैसरगंज, हसीब अहमद उस्मानी विधानसभा उपाध्यक्ष, रमेश कुमार मौर्या विधानसभा सचिव, डॉ. अशरफ जिया विधानसभा महासचिव व अजीजुल हक ब्लॉक उपाध्यक्ष समेत अन्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा जनता से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: 16 फरवरी को आनी थी बारात, घर में लगी आग से मां की मौत, बेटी समेत तीन झुलसे
