हल्द्वानी: मार्च के आखिरी सप्ताह में हो सकती हैं परीक्षाएं
हल्द्वानी, अमृत विचार। यूपी में बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित होने के बाद उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हलचल शुरू हो गई है। उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाएं चुनाव के बाद मार्च के आखिरी सप्ताह में हो सकती हैं। इसके लिए अधिकारी चुनाव खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव ड्यूटी से फ्री होने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। यूपी में बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित होने के बाद उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हलचल शुरू हो गई है। उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाएं चुनाव के बाद मार्च के आखिरी सप्ताह में हो सकती हैं। इसके लिए अधिकारी चुनाव खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव ड्यूटी से फ्री होने के बाद अधिकारी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाएंगे।
कोरोना महामारी के कारण स्कूलों में भौतिक रूप से शिक्षण कार्य पटरी पर नहीं आ रहा है। कोविड के बढ़ने के साथ ही कभी स्कूल खुल जाते हैं तो कभी बंद हो जाते हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के सामने समस्या खड़ी हो जाती है। उन्हें ऑन लाइन के जरिए ही अपनी तैयारी करनी पड़ रही है। विद्यार्थियों की तैयारी भी पूरी तरह से नहीं हो पा रही है।
इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम को माफ कर दिया है। यानि की अब परीक्षाएं 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम के आधार पर ही होंगी। शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अभी अधिकारी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हैं। चुनाव ड्यूटी से फ्री होते ही उन्हें बोर्ड की परीक्षाएं करानी है। इसके लिए मैदानी स्तर पर तो तैयारी नहीं हो रही है, लेकिन अधिकारियों में पेपर वर्क शुरू कर दिया है।
बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर पुराने पेपर तक डाउनलोड कर दिए हैं। ताकि बच्चे गत वर्ष के पेपरों के जरिए अपनी तैयारी को मजबूत कर सके। बोर्ड परीक्षाओं के तैयारी में जुटे विद्यार्थी वेबसाइट से पेपर डाउनलोड कर इसके आधार पर तैयारी कर सकते हैं।
गणित के पेपर के लिए मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों बोर्ड राहत देने के मूड़ में दिखाई दे रहा है। यूपी की तरह यहां भी 15 मिनट का समय अतिरिक्त मिल सकता है। इस बार 12वीं के विद्यार्थियों को गणित का पेपर सॉल्व करने के लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जा सकता है। 15 मिनट का अतिरिक्त समय विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए मिलेगा। जबकि बोर्ड परीक्षा में अन्य पेपर विद्यार्थियों को तीन घंटे में हल करना होगा। इस तरह स्टूडेंट्स को अधिक समय मिल सकेगा।
अप्रैल में हो सकती हैं बोर्ड परीक्षा
सीईओ कुंवर सिंह रावत ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से आपत्तियों के निस्तारण के बाद फरवरी में परीक्षा केंद्रों की फाइनल लिस्ट जारी हो जाएगी। इस तरह मार्च-अप्रैल में बोर्ड परीक्षाएं हो सकती हैं। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य को परीक्षा के संबंध में तैयारियां करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
कुंवर सिंह रावत, प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल
