पुराने रंग में वापसी करना चाहते हैं नटराजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के बांए हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने कहा है कि वह कोविड 19 और चोट के कारण 2021 का अधिकांश सीजन छोड़ने के बाद अब पुराने नटराजन के रूप में वापसी करना चाहते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के पहले चरण के दौरान नटराजन के घुटने में …

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के बांए हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने कहा है कि वह कोविड 19 और चोट के कारण 2021 का अधिकांश सीजन छोड़ने के बाद अब पुराने नटराजन के रूप में वापसी करना चाहते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के पहले चरण के दौरान नटराजन के घुटने में चोट लग गई थी। इस कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। जब वह यूएई में खेले गए दूसरे चरण से पहले वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टिकटों की बिक्री शुरू, आरोन फिंच बोले- खिताब बचाएंगे

उन्होंने क्रिकइन्फो से कहा, ”मैंने पहले आईपीएल और फिर भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए लोग मुझसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। एक या दो मैच खेलने के बाद, मैं अपनी लय में आ जाऊंगा। मैं अब तरोताजा महसूस कर रहा हूं । फिलहाल मैं अपने यॉर्कर और कटर पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं, जिसने अतीत में मेरे लिए अच्छा काम किया। मैं पुराने नटराजन के रूप में वापस आना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, ”इस साल आईपीएल और टी 20 विश्व कप होने वाला है, लेकिन मैं सिर्फ अपनी ताकत पर ध्यान देना चाहता हूं और कड़ी मेहनत करना चाहता हूं। अगर मैं ऐसा करता हूं, तो बाकी चीजें ठीक हो जाएंगी। मैं लंबे ब्रेक के बाद वापस आ रहा हूं, इसलिए घबराहट होगी। अगर मैं कहूं कि मैं नर्वस नहीं हूं तो यह झूठ होगा।”

ये भी पढ़ें : Women’s IPL: 2023 में शुरू होगा महिला आईपीएल, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी जानकारी

उल्लेखनीय है कि 2021 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के दौरे के दौरान तेज गेंदबाज को चोट लग गई थी। परिणामस्वरूप उन्हें आईपीएल के पहले चरण से बाहर कर दिया गया था। वह तमिलनाडु की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2021 में सैयद मुश्ताक अली टी20 खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया था, लेकिन वह घुटने की समस्या के कारण दिसंबर में 50 ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेल सके थे।

ये भी पढ़ें : Australia vs Sri Lanka T20I : डेनियल सैम्स ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, बीबीएल में धमाल मचाने का मिला इनाम

 

संबंधित समाचार