मलेशिया में कोरोना के 10,089 नए मामले, नौ मरीजों की मौत
कुआलालम्पुर। मलेशिया में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 10,089 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 29,14,220 पर पहुंच गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। ये भी पढ़ें:- चुनावी मौसम में पहली बार देहरादून पहुंचे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर मंत्रालय …
कुआलालम्पुर। मलेशिया में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 10,089 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 29,14,220 पर पहुंच गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें:- चुनावी मौसम में पहली बार देहरादून पहुंचे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर
मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, रविवार को नए मामलों में से 143 मामले बाहर से आए हुए संक्रमित लोगों के हैं जबकि 9,946 मामले स्थानीय संपर्कों से प्रकाश में आए हैं। इसी दौरान नौ मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 32,034 तक पहुंच गयी है।
ये भी पढ़ें:- चीन में बर्फीले तूफान को लेकर जारी हुआ ‘ब्लू अलर्ट’
मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोराेना से 6,460 लोगों के स्वस्थ होने के कारण संक्रमणमुक्त होने वालों का आंकड़ा 28,12,614 हो गया है। कुल 69,572 सक्रिय मामलों में से 137 मरीज गहन चिकित्सा देखरेख में हैं और 71 मरीजों को सांस की समस्या होने पर ऑक्सीजन दी जा रही है।
