प्रयागराज: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की छात्रा से बदसलूकी करने वाला छात्र निलंबित
प्रयागराज। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातक की छात्रा से बदसलूकी करने पर विभाग के ही छात्र हरिओम तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। मामले में चीफ प्राक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार ने कारण बताओ नोटिस जारी कर आरोपित छात्र से जवाब मांगा है। कुछ समय पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आने के बाद …
प्रयागराज। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातक की छात्रा से बदसलूकी करने पर विभाग के ही छात्र हरिओम तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। मामले में चीफ प्राक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार ने कारण बताओ नोटिस जारी कर आरोपित छात्र से जवाब मांगा है। कुछ समय पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आने के बाद आरोपित छात्र को निलंबित करने के साथ ही उसके खिलाफ नोटिस जारी किया गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाया जाता है। शिकायत मिली तो फौरन कार्रवाई की जाती है।
लिखित शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
प्रोफेसर हर्ष ने इस बारे में बताया कि एक छात्रा ने सोमवार को लिखित शिकायत की। आरोप लगाया कि कुशीनगर के महुआवा कला गांव का हरिओम तिवारी उसके विभाग का ही छात्र है। उसने छात्रा के बारे में अन्य छात्रों के बीच गलत सूचना फैलाई। साथ ही अमर्यादित व्यवहार करते हुए निरंतर अपशब्दों का प्रयोग करता है।
यह भी पढ़े:-यूपी चुनाव: चुनाव ड्यूटी से मुक्त न हुए तो अलीगढ़ नगर निगम कर्मियों ने संभाली जिम्मेदारी
