बरेली: मातृत्व-वंदना योजना में घपला, प्रभारी के वित्तीय प्रभार सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग के मुलाजिम घोटाले करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आमजन को दी जाने वाली शासन की ओर से जारी योजनाओं में खेल कर लाखों का घपला किया जा रहा है। बीते दिनों बिथरी चैनपुर सीएचसी, मीरगंज व नवाबगंज में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में अपात्रों को लाभ देकर गबन किया …

बरेली,अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग के मुलाजिम घोटाले करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आमजन को दी जाने वाली शासन की ओर से जारी योजनाओं में खेल कर लाखों का घपला किया जा रहा है। बीते दिनों बिथरी चैनपुर सीएचसी, मीरगंज व नवाबगंज में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में अपात्रों को लाभ देकर गबन किया गया था।

मामले में सीएचसी बिथरी चैनपुर के प्रभारी डॉ. मंयक मिश्रा दोषी पाए गए थे। सीएमओ ने उनके वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। वहीं, अन्य सीएचसी पर भी योजना में गबन के खेल की विभागीय जांच की जा रही है। पूर्ण होने पर अन्य अधिकारियों पर भी गाज गिरना तय है।

अपात्रों को दिए गए था लाभ
मामला तब उजागर हुआ जब सीएमओ ने मामले की जांच कराई। इस दौरान पता चला कि बड़ी संख्या में अपात्र जिनके बच्चों की शादी हो चुकी हैं। ऐसी तमाम महिलाओं को योजना में पात्र दिखाकर भुगतान राशि हड़प कर ली गई। कई ऐसे पात्रों को भी योजना का लाभ दे दिया गया है, जिनको जानकारी तक नहीं है कि उन्हें योजना का लाभ मिल रहा है।

क्या है योजना
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना पहली बार मां बनने वाली महिलाओं के कल्याण के लिए चल रही है। गर्भवतियों व गर्भस्थ शिशुओं के लिए पोषण और प्रसव बाद बेहतर खानपान के लिए सरकार तीन किस्तों में पांच हजार रुपये लाभार्थियों को देती है।

जांच में दोषी पाए जाने पर बिथरी चैनपुर प्रभारी के वित्तीय अधिकार सीज किए गए हैं। अन्य जगहों की अभी जांच चल रही है। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
—डॉ. हरपाल सिंह, एसीएमओ प्रशासन

ये भी पढ़ें-

बरेली: आठ दिन से लापता मजदूर, पत्नी लगा रही थाने के चक्कर

संबंधित समाचार