सीआईएससीई ने जारी किया 10वीं व 12वीं के सेमेस्टर-1 का परिणाम, 10 हजार छात्रों ने दी थी परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 10वीं और 12वीं की पहली सेमेस्टर परीक्षाओं के टर्म-1 का परिणाम जारी कर दिया है। नतीजे काउंसिल की वेबसाइट पर भी अपलोड किए गये हैं। परीक्षा में लखनऊ के करीब 125 स्कूलों के 10 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। एलपीएस में 52 छात्रों …

लखनऊ। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 10वीं और 12वीं की पहली सेमेस्टर परीक्षाओं के टर्म-1 का परिणाम जारी कर दिया है। नतीजे काउंसिल की वेबसाइट पर भी अपलोड किए गये हैं। परीक्षा में लखनऊ के करीब 125 स्कूलों के 10 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

एलपीएस में 52 छात्रों ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए

आईसीएसई व आईएससी सेमेस्टर-1 परीक्षा परिणामों में लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एण्ड कॉलेजेज के स्टूडेंट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। आईसीएसई सेमेस्टर-1 में 52 छात्रों ने 5 प्रतिशत व 172 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। आईएससी सेमेस्टर-1 परीक्षा में 33 स्टूडेंट्स ने 95 प्रतिशत से अधिक तथा 104 छात्र—छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया।

आईसीएसई परीक्षा में सहारा स्टेट, जानकीपुरम शाखा के आयुष शुक्ला ने 9.50 प्रतिशत अंक, राजवीर सिंह ने 8.57 प्रतिशत, ए.ब्लॉक, राजाजीपुरम शाखा की आफरीन फातिमा ने 98.50 प्रतिशत, सहारा स्टेट्स, जानकीपुरम शाखा की सृष्टि स्वरूप ने 98.10 प्रतिशत तथा ए.ब्लॉक राजाजीपुरम शाखा की दिशा चिलानी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की।

आईएससी परीक्षा में ए.ब्लॉक राजाजीपुरम शाखा के आदित्य साहनी ने 9.70 प्रतिशत अंक, नेहा कुमारी एवं उत्कर्ष त्रिपाठी ने 98 प्रतिशत, सुधांशु वर्मा ने 97.70 प्रतिशत, सहारा स्टेट्स, जानकीपुरम शाखा के प्रणव दीक्षित ने 97.67 प्रतिशत तथा ए.ब्लॉक राजाजीपुरम शाखा के अपूर्व कुमार पाण्ड्या ने 96.55 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इस अवसर पर एलपीएस के संस्थापक महाप्रबन्धक डॉ. एसपी सिंह ने मेधावियों को बधाई दी।

सीएमएस में 0 से 9.51 प्रतिशत रहा रिजल्ट

सिटी मॉण्टेसरी स्कूल के 3717 छात्रों ने आईसीएसई में प्रतिभाग किया, जिसमें से 1247 छात्रों ने 0 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इसी प्रकार, आईएससी क्लास 12 की बोर्ड परीक्षा के फस्र्ट सेमेस्टर में सीएमएस से कुल 3116 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 603 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

आईसीएसई में 1850 छात्रों ने फस्र्ट सेमेस्टर परीक्षा में 90 प्रतिशत से लेकर 9.51 प्रतिशत तक अंक प्राप्त् किए हैं। सीएमएस कानपुर रोड कैम्पस के छात्र कनिष्क मित्तल ने आईसीएसई कक्षा-10 के प्रथम सेमेस्टर में 99.51 प्रतिशत अंक अर्जित कर अव्वल रहे, वहीं दूसरी ओर आईएससी कक्षा-12 में सीएमएस राजाजीपुरम फस्र्ट कैम्पस के मोहम्मद कैफ खान ने 98.67 प्रतिशत अंक हासिल कर अव्वल रहे हैं।

सृजन अग्रवाल ने 98.6 प्रतिशत अंक लाकर किया स्कूल टॉप

रिजल्ट जारी होते है सेंट जोसेफ समूह की सभी शाखाओं परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। राजाजीपुरम शाखा के कक्षा दस में इन्द्रदेव मिश्रा ने 97.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा 12 में सृजन अग्रवाल ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की संस्थापक अध्यक्ष पुष्पलता अग्रवाल ने सभी स्टूडेंट्स को उनकी सफलता पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। प्रिंसिपल लीना शर्मा प्रधानचार्या ने कहा कि सेमेस्टर 1 परीक्षा के परिणाम काफी उत्साहजनक रहे। बच्चों को आगे अपनी गलतियों को सुधारने का एक और मौका है, जिससे वे आगे और भी अच्छा कर सकते है। कक्षा बारह के टॉपर सृजन अग्रवाल के अनुसार परीक्षा परिणाम उनकी आशा के अनुरूप रहें। लेकिन आगे द्वितीय सेमेस्टर में वे इससे भी अच्छा करने का प्रयास करेगें।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: सांसद सुधांशु त्रिवेदी की मां के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षामंत्री

संबंधित समाचार