बरेली: भाजपा में शामिल हुए 400 लोग
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कैंट क्षेत्र के 400 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कैंट क्षेत्र की रेखा रानी ने विश्वास दिलाया हम सब लोग मिलकर शत प्रतिशत मतदान करते हुए भाजपा प्रत्याशी संजीव अग्रवाल को भारी मतों से जिताएंगे। संजीव अग्रवाल ने …
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कैंट क्षेत्र के 400 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कैंट क्षेत्र की रेखा रानी ने विश्वास दिलाया हम सब लोग मिलकर शत प्रतिशत मतदान करते हुए भाजपा प्रत्याशी संजीव अग्रवाल को भारी मतों से जिताएंगे।
संजीव अग्रवाल ने कहा कि वे विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए कैंट क्षेत्र की समस्याओं को हल करवाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। भाजपा में शामिल होने वाले जाटव समाज के लोगों ने संकल्प लिया कि वे अब किसी के बहकावे में नहीं आएंगे और परिवार के साथ 14 फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे। इस मौके पर पूनम, रामधारी सागर, रामबेटी, अनीता सागर, सावित्री देवी, अनु प्रीति, लक्ष्मी समेत चार सौ परिवार शामिल रहे।
