लखनऊ: निवेशकों का धन पाक हैंडलरों को उपलब्ध कराने के मामले में एटीएस कोर्ट सख्त, दिया यह आदेश…
लखनऊ। एटीएस की विशेष अदालत ने फर्जी प्रपत्रों के माध्यम से खाता खोलकर उसमें लोगों का धन निवेश कराने व रकम पाकिस्तानी हैंडलरों को भेजने के एक मामले में वांछित अभियुक्त मानवेंद्र सिंह उर्फ मनीष यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। विशेष अदालत ने यह आदेश एटीएस की एक अर्जी …
लखनऊ। एटीएस की विशेष अदालत ने फर्जी प्रपत्रों के माध्यम से खाता खोलकर उसमें लोगों का धन निवेश कराने व रकम पाकिस्तानी हैंडलरों को भेजने के एक मामले में वांछित अभियुक्त मानवेंद्र सिंह उर्फ मनीष यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। विशेष अदालत ने यह आदेश एटीएस की एक अर्जी पर दिया है।
गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में दर्ज हुई थी संबंधित रिपोर्ट
सोमवार को इस मामले के विवेचक व एटीस के निरीक्षक सुर्य प्रकाश शुक्ला ने अदालत में एक अर्जी दाखिल की। मामले की रिपोर्ट गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में दर्ज हुई थी, बाद में विवेचना एटीएस को सौप दी गई।
अर्जी में कहा गया कि मानवेंद्र गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके का रहने वाला है, कहा गया कि आरोपी मानवेन्द्र उर्फ मनीष यादव ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे बैंक खाते खोले और उसमें धोखाधड़ी करके पीड़ितों का पैसा जमा कराकर अन्य आरोपियो के जरिये सारा पैसा निकाल लिया और हुंडी के जरिये दिल्ली में रहने वाले मोहित को भेजा।
पाकिस्तानी हैंडलरों को रकम उपलब्ध कराता था मोहित
मोहित इस रकम को पाकिस्तानी हैंडलरों को उपलब्ध कराता था। विवेचक का कहना था कि गया कि अभियुक्त मानवेन्द्र इस मामले में वांछित है व अभियुक्त के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। लिहाजा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाए। मामले के सभी उपलब्ध साक्ष्यों व परिस्थितियों पर गौर करने के उपरांत कोर्ट ने अभियुक्त के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें: कोई लाल टोपी की बात कर रहा है तो कोई गर्मी की, विकास की बात सिर्फ बसपा करती है: मिश्रा
