लखनऊ में अखिलेश के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगी ममता, गिनाएंगी सपा की खूबियां
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के पक्ष में माहौल बनाने के लिए लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर आयी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सपा की खूबियां और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की खामियां गिनायेंगी। वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगी ममता पार्टी …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के पक्ष में माहौल बनाने के लिए लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर आयी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सपा की खूबियां और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की खामियां गिनायेंगी।
वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगी ममता
पार्टी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सुश्री ममता बनर्जी मंगलवार सुबह 1130 बजे सपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुश्री ममता बनर्जी सपा के पक्ष में एक वर्चुअल रैली को भी संबोधित कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: बरेली: चुनाव में लगी की-होल्डर्स की ड्यूटी, उपभोक्ताओं को होगी परेशानी
