बरेली: जंक्शन पर जीआरपी ने पकड़ा चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जीआरपी द्वारा सोमवार को शातिर चोर को पकड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह ने बताया कि दून एक्सप्रेस से आरोपी ने एक यात्री का बैग चोरी किया था। शातिर आरोपी ट्रेन में चलने वाले यात्रियों का सामान चोरी किया करता था। जिसे बरेली जंक्शन पश्चिमी छोर पर बने ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार …

बरेली,अमृत विचार। जीआरपी द्वारा सोमवार को शातिर चोर को पकड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह ने बताया कि दून एक्सप्रेस से आरोपी ने एक यात्री का बैग चोरी किया था। शातिर आरोपी ट्रेन में चलने वाले यात्रियों का सामान चोरी किया करता था। जिसे बरेली जंक्शन पश्चिमी छोर पर बने ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता की तबियत खराब होने के चलते उसने चोरी की थी। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी थाना सुभाषनगर क्षेत्र के करगैना निवासी 27 वर्षीय इकरार है। उसके खिलाफ थाना सुभाषनगर में विभिन्न गंभीर धाराओं में नौ मामले दर्ज हैं। उसके पास से एक काले रंग का बैग, 5 नल की टोटियां आदि सामान बरामद किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार