UP Election 2022: लखनऊ की सरोजनी नगर सीट पर गहमागहमी, शारदा प्रताप शुक्ला ने नहीं लिया नाम वापस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सरोजनी नगर विधानसभा की हाई प्रोफाइल सीट एक बार फिर चर्चा में है। दो दिन पूर्व ही समाजवादी पार्टी से भाजपा में शामिल होकर सत्ताधारी दल के प्रत्याशी राजेश्वर सिंह को समर्थन की घोषणा करने वाले पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला सोमवार को नाम वापस लेने नहीं पहुंचे। शारदा के नाम नहीं वापस लेने …

लखनऊ। सरोजनी नगर विधानसभा की हाई प्रोफाइल सीट एक बार फिर चर्चा में है। दो दिन पूर्व ही समाजवादी पार्टी से भाजपा में शामिल होकर सत्ताधारी दल के प्रत्याशी राजेश्वर सिंह को समर्थन की घोषणा करने वाले पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला सोमवार को नाम वापस लेने नहीं पहुंचे।

शारदा के नाम नहीं वापस लेने से इस सीट पर एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। इस बारे में पार्टी संगठन का कहना है कि जिला प्रभारी की रिपोर्ट के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

विधानसभा चुनाव में 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए लखनऊ की नौ सीटों पर कुल 114 उम्मीदवार नामांकन पत्रों की जांच के बाद बचे थे। सोमवार को नाम वापसी के अंतिम दिन दूसरी सीटों से पांच अन्य प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए, जिसके बाद उम्मीदवारों की संख्या 109 रह गई।

शारदा प्रताप शुक्ला ने सरोजनीनगर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा था। निर्धारित समय तक शारदा प्रताप नाम वापस लेने के लिए नहीं पहुंचे तो अटकलों का बाजार गरम हो गया।

शारदा प्रताप शुक्ला का कहना है कि भाजपा में शामिल होने से पहले ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल कर दिया था। सोमवार को अस्वस्थ होने के कारण नाम वापस लेने के लिए नहीं पहुंच सका। मेरा भाजपा को समर्थन जारी रहेगा। दरअसल भाजपा के टिकट पर नामांकन के तत्काल बाद राजेश्वर सिंह पूर्व मंत्री से मिलने पहुंचे थे और समर्थन मांगा था। जलशक्ति मंत्री डा.महेंद्र सिंह और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने भी शारदा प्रताप शुक्ला से मुलाकात की, जिसके बाद वह भाजपा में शामिल हुए। शारदा प्रताप ने मंच से ही राजेश्वर सिंह को अपना दामाद बताते हुए भारी मतों से जिताने की घोषणा की थी। वहीं, भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह का कहना है कि शारदा प्रताप हमारे साथ हैं। अस्वस्थ होने के कारण वह नाम वापस लेने नहीं जा सके। क्षेत्र में लगातार वह हमारा प्रचार कर रहे हैं।

  • इंदल कुमार-कांग्रेस
  • सुरेंद्र कुमार-सपा
  • जगदीश-बसपा
  • जय बंधु-बहुजन मुक्ति पार्टी
  • नीलम सरोज-बहुजन आवाम पार्टी
  • रूपेंद्र कुमार-आजाद समाज पार्टी
  • रमेश कुमार-जन अधिकार पार्टी
  • अजय रावत-निर्दलीय
  • अच्छे लाल-निर्दलीय
  • मोहनलालगंज विधानसभाः
  • अमरेश कुमार-भाजपा
  • देवेंद्र कुमार-बसपा
  • ममता चौधरी-कांग्रेस
  • सुशीला सरोज-सपा
  • जितेंद्र रावत-समाज सेवक पार्टी
  • ब्रजेश विक्रम-आम जनता पार्टी
  • श्रवण -भारतीय धर्म निर्पेक्ष पार्टी
  • सूरज रावत-आम आदमी पार्टी
  • संजय कुमार-सुरक्षा समाज पार्टी
  • हेमंत कुमार-बहुजन मुक्ति पार्टी
  • फौजदार प्रसाद-निर्दलीय

मध्य सीट

  • रजनीश गुप्ता-भाजपा
  • रविदास मेहरोत्रा-सपा
  • आशीष चंद्रा-बसपा
  • सदफ जाफर-कांग्रेस
  • गौरव वर्मा-शिवसेना
  • धमेर्ंद्र गुप्ता-वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल
  • नदीम अशरफ-आम आदमी पार्टी
  • राम कुमार-समाज सेवक पार्टी
  • राम भूषण-परिवर्तन पार्टी
  • विक्रांत श्रीवास्तव-जन मोर्चा पार्टी
  • सलमान सिद्दीकी-एआईएमआईएम
  • किशोरी लाल-निर्दलीय
  • जफर कुरैशी-निर्दलीय
  • योगेश शुक्ला-भाजपा
  • गोमती यादव-सपा
  • लल्लन कुमार-कांग्रेस
  • सलाउद्दीन-बसपा
  • अरविंद कुमार-लोक बंधु पार्टी
  • ऋषि जायसवाल-गांधियन पीपुल्स पार्टी
  • किशोर कुमार-किशोर राज पार्टी
  • पंकज सिंह-राष्ट्रीय राट्रवादी पार्टी
  • बलराम-समदर्शी समाज पार्टी
  • विपिन त्यागी-मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल
  • श्यामू-सबका दल यूनाइटेड
  • सुनील कुमार-आजाद समाज पार्टी (काशीराम)

कैंट विधानसभा

  • ब्रजेश पाठक-भाजपा
  • अनिल पांडेय-बसपा
  • दिलप्रीत सिंह-कांग्रेस
  • सुरेंद्र सिंह गांधी-सपा
  • अजय कुमार-आम आदमी पार्टी
  • अजय सिंह-राष्ट्रवादी पार्टी
  • आशीष सक्सेना-जनता दल यूनाइटेड
  • रजनीकांत दुबे-समाज सेवक पार्टी
  • सच्चिदानंद श्रीवास्तव-जनता ब्रिगेड पार्टी
  • सत्येंद्र तिवारी-राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी
  • निगमेंद्र मिश्र-निर्दलीय
  • सरोजनीनगर विधानसभाः
  • राजेश्वर सिंह-भाजपा
  • अभिषेक मिश्र-सपा
  • जलीस खान-बसपा
  • रुद्र दमन सिंह-कांग्रेस
  • शारदा प्रताप शुक्ला-निर्दलीय
  • रोहित श्रीवास्तव-आम आदमी पार्टी
  • सत्य नारायण-कम्युनिस्ट पार्टी
  • अनिल गिरी-भारतीय सनातन पार्टी
  • अरविंद सिंह-राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी
  • चन्द्रशेखर वर्मा-जन अधिकार पार्टी
  • जितेंद्र कुमार-बहुजन मुक्ति पार्टी
  • प्रताप चंद्रा-राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी
  • रमा शंकर-भीम मानवतावादी क्रांति दल
  • रामबरन सिंह-राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी

लखनऊ पश्चिम

  • अंजनी श्रीवास्तव-भाजपा
  • अरमान खान-सपा
  • कायम रजा खान-बसपा
  • शहाना सिद्दीकी-कांग्रेस
  • राजीव बक्शी-आम आदमी पार्टी
  • अतुल तिवारी-भारतीय शक्ति चेतना -पार्टी
  • कांति पांडेय-राष्ट्रवादी पार्टी
  • कायनात सिद्दीकी-जन अभियान पार्टी
  • राहुल गुप्ता-निर्दलीय
  • विनय शुक्ला-निर्दलीय
  • हनीफ खान-निर्दलीय

लखनऊ उत्तर

  • नीरज बोरा-भाजपा
  • अजय श्रीवास्तव-कांग्रेस
  • पूजा शुक्ला-सपा
  • सरवर मलिक-बसपा
  • अमित श्रीवास्तव-आम आदमी पार्टी
  • कौशल किशोर-मौलिक अधिकार पार्टी
  • नूर वारसी-गांधियन पीपुल्स पार्टी
  • ब्रजेशचंद्र अवस्थी-मेरा अधिकार पार्टी
  • रानी सिद्दीकी-सोशलिस्ट पार्टी
  • संजय सिंह-राणा सर्वधर्म पार्टी
  • अरविंद शुक्ला-निर्दलीय
  • पंकज शर्मा-निर्दलीय
  • सर्वेश गुप्ता-निर्दलीय

लखनऊ पूर्व

  • आशुतोष टंडन-भाजपा
  • अनुराग भदौरिया-सपा
  • आशीष सिन्हा-बसपा
  • मनोज तिवारी-कांग्रेस
  • आलोक सिंह-आम आदमी पार्टी
  • अविनाश भारती-आजाद समाज पार्टी
  • दिलीप रस्तोगी-बहुजन मुक्ति पार्टी
  • नैमिष प्रताप सिंह-राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी
  • विजय लक्ष्मी -गांधियन पीपुल्स पार्टी
  • विनय श्रीवास्तव-भारतीय कृषक दल
  • रविकांत झा-लोकदल
  • शिवा गुप्ता-समाज सेवक पार्टी
  • अनुरोध श्रीवास्तव-निर्दलीय
  • मृदुल श्रीवास्तव-निर्दलीय

इन्होंने वापस लिया नाम

  • मोहनलालगंज-अम्ब्रीश पुष्कर
  • बीकेटी-राजेंद्र प्रसाद यादव
  • लखनऊ उत्तर-अनीता श्रीवास्तव
  • लखनऊ मध्य -फहीम
  • लखनऊ पूर्व -मोनिका सिंह

पढ़ें- नोएडा पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, सेक्टर 44 के एक घर से भारी मात्रा में मिला कैश

संबंधित समाचार