कानपुर: डंपर ने बाइक सवार भाई-बहनों को रौंदा, भाई की हुई मौत, बहनें घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। नौबस्ता लालपुर गांव निवासी किसान रामशंकर का 24 साल का बेटा जसवंत रविवार को 18  साल की सगी बहन स्वतंत्रता और 16 साल की चचेरी बहन गीतांजली के साथ महाराजपुर फुफवार स्थित रिश्तेदार की शादी में गया था। सोमवार दोपहर को घर लौटते समय वह गल्लामंडी स्थित पंप से बाइक में पेट्रोल भराकर रोड …

कानपुर। नौबस्ता लालपुर गांव निवासी किसान रामशंकर का 24 साल का बेटा जसवंत रविवार को 18  साल की सगी बहन स्वतंत्रता और 16 साल की चचेरी बहन गीतांजली के साथ महाराजपुर फुफवार स्थित रिश्तेदार की शादी में गया था। सोमवार दोपहर को घर लौटते समय वह गल्लामंडी स्थित पंप से बाइक में पेट्रोल भराकर रोड पार कर रहा था।

नौबस्ता की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक समेत उन्हें रौंद दिया। जिसमें तीनों गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जसवंत को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

स्वतंत्रता और गीतांजली की हालत नाजुक है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- यूपी चुनाव 2022: सपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची, रुधौली सीट से राजेंद्र चौधरी लड़ेंगे चुनाव, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार