फिलीपींस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार शुरू, 6.57 करोड़ लोगों ने मतदान के लिए कराया पंजीकरण
मनीला। फिलीपींस में नौ मई को होने वाले राष्ट्रपति व उप राष्ट्रपति पदों के चुनाव के लिए मंगलवार को प्रचार अभियान औपचारिक रूप से शुरू हो गया। यह प्रचार आम चुनाव से तीन महीने पहले शुरू हो रहा है, ताकि एक नया राष्ट्रपति चुना जा सके, जो अगले छह वर्षों तक देश का नेतृत्व करेगा। …
मनीला। फिलीपींस में नौ मई को होने वाले राष्ट्रपति व उप राष्ट्रपति पदों के चुनाव के लिए मंगलवार को प्रचार अभियान औपचारिक रूप से शुरू हो गया। यह प्रचार आम चुनाव से तीन महीने पहले शुरू हो रहा है, ताकि एक नया राष्ट्रपति चुना जा सके, जो अगले छह वर्षों तक देश का नेतृत्व करेगा।
ये भी पढ़ें :- फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा, यूरोप के लिए शांतिपूर्ण मार्ग खोजने का अवसर
चुनाव में मतदान के लिए लगभग 6.57 करोड़ लोगों ने मतदान के लिए पंजीकरण कराया है, जिसमें विदेशों में रहने वाले 18 लाख मतदाता शामिल हैं। वह एक उप राष्ट्रपति भी चुनेंगे। इसके अलावा वह लगभग 300 सांसदों और 18,000 से अधिक स्थानीय अधिकारियों के लिए भी मतदान करेंगे।
ये भी पढ़ें:- मध्य प्रदेश: आदिवासी लड़की का अपहरण के बाद गैंगरेप, आरोपियों ने पीड़िता के चेहरे को दांतों से बुरी तरह काटा
