हरदोई: मालगाड़ी की चपेट में आकर की-मैन की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के दलेल नगर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर रेलवे के एक की-मैन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कछौना कोतवाली इलाके के कोड़री मजरा …

हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के दलेल नगर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर रेलवे के एक की-मैन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कछौना कोतवाली इलाके के कोड़री मजरा लोनहरा निवासी उत्तम कुमार रेलवे में की-मैन के पद पर कार्यरत थे और दलेल नगर रेलवे स्टेशन पर इस समय तैनात थे। मंगलवार की सुबह वह ड्यूटी पर गए हुए थे।

बताया जाता है कि वह रेलवे ट्रैक पर नट बोल्ट ठीक कर रहे थे, इसी बीच मालगाड़ी की चपेट में आ गए जिससे कटकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे कर्मचारियों को जब इस पूरे मामले की जानकारी मिली तो रेलवे कर्मचारियों ने घटना की सूचना बालामऊ जीआरपी प्रभारी धर्मेंद्र यादव को दी और परिजनों को भी सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पाकर मृतक के भाई राकेश दिनेश प्रेमपाल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतक अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की एक 11 साल की पुत्री संजू है जबकि 2 पुत्र धर्मेंद्र व सुशील हैं।

पढ़ें- अमरोहा : वोट मांगने गए सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर का डांस करते वीडियो वायरल

संबंधित समाचार