लता मंगेशकर को मां कहकर बुलाता थे शोएब अख्तर, बोले- जब भी बात हुई उन्होंने ढेर सारी दुआएं दीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थीं। इसके बाद कई सेलेब्स उनसे जुड़ी यादों को शेयर कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर  ने भी अपने तरीके से भारत की कोकिला को श्रद्धांजलि …

नई दिल्ली। भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थीं। इसके बाद कई सेलेब्स उनसे जुड़ी यादों को शेयर कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर  ने भी अपने तरीके से भारत की कोकिला को श्रद्धांजलि दी। अख्तर ने यूट्यूब पर वीडियो शेयर करते हुए लता जी से जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि 2016 में लता जी के साथ हुई टेलीफोन पर उनकी बात हुई थी। उन्होंने बताया कि लता जी ने उन्हें मिलने के लिए घर बुलाया था, लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह कभी जाकर उन्हें नहीं देख पाए।

Lata Mangeshkar health Update: Singer condition deteriorates put on  ventilator: लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ी, डॉक्‍टर बोले- दीदी को एग्रेसिव  थेरेपी दे रहे हैं - Navbharat Times

मैं उन्हें मां बुलाता था : वीडियो में अख्तर ने कहा, ‘मैं साल 2016 में किसी काम के सिलसिले में भारत गया था। मैं भी लता जी की बहुत बड़ी फैन हूं। मुझे लता जी से फोन पर बात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने उनसे बात की और उन्होंने अपनी सुरमई आवाज में जवाब दिया। मैंने उन्हें लता जी कहा तो वे बोलीं मुझे मां कहो तब से मैं उन्हें मां जी कहने लगा। लता जी ने मुझसे अपने क्रिकेट प्रेम को लेकर बात की और कहा कि वो मेरे कई मैच देख चुकी हैं और सचिन तेंदुलकर से मैदान पर होने वाली लड़ाई भी उन्होंने खूब देखी है।’

क्यों कभी रिलीज नहीं हुआ था Lata Mangeshkar का पहला गाना? - Lata Mangeshkar  first song which was never released know why tmov - AajTak

दुर्भाग्य से मैं उनसे मिल नहीं पाया

शोएब ने आगे कहा, मैंने उनसे मिलने की इच्छा जताई तो उन्होंने कहा कि अभी उनके नवरात्रि के उपवास चल रहे हैं और इसके बाद वो जब चाहें मिल सकते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से वो दिन कभी नहीं आया। उन्होंने मुझे ढेर सारी दुआएं दीं। फिर भारत-पाकिस्तान के रिश्ते तल्ख होते गए और मैं इंडिया नहीं आ पाया और ना कभी उनसे मिल पाया। अख्तर ने कहा कि उन्हें हमेशा इस बाद का अफसोस रहेगा कि वे लता मंगेशकर से नहीं मिल पाए।’ शोएब अख्तर ने 2011 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

ये भी पढ़ें…

आवाज की दुनिया में आठ दशक तक चला लता मंगेशकर का जादू

अलविदा लता दी… बड़े शौक से सुन रहा था जमाना, तुम ही खामोश हो गए दास्तां कहते-कहते

संबंधित समाचार