मुरादाबाद : वोट डालने चलो रे साथी, लोकतंत्र के बनो बाराती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र मूंढापांडे से मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए प्रेरित किया। रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम सुख गंगवार ने हरी झंडी दिखाई। रैली में स्काउट गाइड मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर बैनर लिए थे। रैली ब्लॉक संसाधन कार्यालय से निकल कर बाजार के दुकानदारों को और ग्राहकों …

मुरादाबाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र मूंढापांडे से मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए प्रेरित किया। रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम सुख गंगवार ने हरी झंडी दिखाई। रैली में स्काउट गाइड मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर बैनर लिए थे। रैली ब्लॉक संसाधन कार्यालय से निकल कर बाजार के दुकानदारों को और ग्राहकों को 14 फरवरी को होने मतदान में शत-प्रतिशत वोट देने के लिए प्रेरित किया।

जिला गाइड कैप्टन मधु सक्सेना, जिला स्काउट मास्टर संजय कुमार सिंह ने मतदाताओं विशेष कर महिलाओं को समझाया कि वोट देना संवैधानिक अधिकार और जिम्मेदारी है। कहा कि परिवार के वे सदस्य जो कि बाहर निवास करते हैं मतदान के दिन उपस्थित रहें।

रैली में अंजलि गुप्ता , नीरा रानी, सुरेन्द सिंह , मयंक सैनी, अधीश, गौरव, मुनेंद्र यादव, शाहनवाज खां, राकेश कुमार, ओमप्रकाश नारे लगाते हुए चल रहे थे कि जन जन को चेताना है, मतदाता के लिए जगाना है। वोट डालने चलो रे साथी , लोकतंत्र के बनो बराती।18 वर्ष की उम्र कर ली पार, मिला वोट का अधिकार। रैली मुख्य बाजार से होकर वापस कार्यालय पर आकर समाप्त हुई।

संबंधित समाचार