Traffic Challan: अगर आपकी गाड़ी का भी कटा है चालान तो बिना भटके ऐसे आसानी से भरें जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Traffic Challan: ट्रैफिक व्यवस्था को पहले से और अच्छा बनाने के लिए रोज लगभग औसतन एक हजार चालान होते हैं। वहीं चालकों को इन चालानों को जमा करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। चालान की गिनती हर महिने करीब तीस हजार और साल में पौने चार लाख के आसपास तक पहुंच जाती …

Traffic Challan: ट्रैफिक व्यवस्था को पहले से और अच्छा बनाने के लिए रोज लगभग औसतन एक हजार चालान होते हैं। वहीं चालकों को इन चालानों को जमा करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। चालान की गिनती हर महिने करीब तीस हजार और साल में पौने चार लाख के आसपास तक पहुंच जाती है। इसी बीच चालकों को सुविधा देते हुए नगर विकास विभाग नई व्यवस्था शुरू करने की कोशिश कर रहा है।

जी हां, नई व्यवस्था के तहत अब लोग अपने चालान की फीस लखनऊ के 74 ई-सुविधा केंद्रों में जल्द ही जमा कर सकेंगे। बिजली बिल के साध कई और सुविधाएं उपलब्ध हैं।

कार्यदायी संस्था मेधज टेक्नो कांसेप्ट प्राइवेट लिमिटेड यह काम शहर के अलावा मध्यांचल के अंतर्गत आने वाले उन्नीस जिलों में पिछले कई सालों से बेहतर तरीके से कर रही है। अब नगर विकास विभाग वाहनों के चालान की जिम्मेदारी भी ई सुविधा केंद्रों को देना चाहता है। इसके पीछे का सिर्फ एक मिशन है, वो चाहते हैं कि लोग चालान के जुर्माने को जमा करें और उन्हें अपने घर के पास सुविधा उपलब्ध हो सके।

कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के साथ इस संबंध में बैठके हो चुकी है। बैठकों में यह सेवा ई सुविधा से एकीकृत करने की पहल भी शुरू हो गई है। इसे आगामी कुछ सप्ताह में शुरू किया जा सकता है।

इसके लिए कार्यदायी संस्था अपने कर्मियों को प्रशिक्षित करेगी, जिससे चालान की फीस जल्द जमा हो सके और जमा करने वाले को रसीद और मोबाइल पर चालान जमा करने का मैसेज भी आ सके। वर्तमान में लोग चालान को ऑफ व ऑनलाइन दोनों तरफ से जमा करते हैं।

 

संबंधित समाचार