बहराइच: चोरी की चार बाइकों के साथ एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली नगर पुलिस ने जिला अस्पताल से एक चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की चार बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी जिला अस्पताल में आने वाले तीमारदारों और मरीजों की बाइक चोरी कर लेता था। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला अस्पताल में आए दिन मरीजों और …

बहराइच। कोतवाली नगर पुलिस ने जिला अस्पताल से एक चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की चार बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी जिला अस्पताल में आने वाले तीमारदारों और मरीजों की बाइक चोरी कर लेता था। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला अस्पताल में आए दिन मरीजों और तीमारदारों की बाइक चोरी होती है। इससे अस्पताल आने वाले मरीज और तीमारदार काफी परेशान रहते हैं।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय द्विवेदी के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस को कार्यवाई के निर्देश दिए थे। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक अशोक कुमार, अविनाश यादव और निशार अहमद सोमवार रात को जिला अस्पताल में गश्त कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध बाइक की रेकी करते दिखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने अस्पताल से ही उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें:-JNU की नई VC पर बोले वरुण गांधी- ‘औसत दर्जे की’ नियुक्तियों से युवाओं के भविष्य का हो रहा नुकसान

कोतवाल ने बताया कि आरोपी बाइक चोरी करता था। वह अस्पताल आने वाले लोगों की बाइक चोरी कर देता था। उसके बताए स्थान से चोरी की चार बाइक बरामद हुई है। उसकी पहचान श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के भरथा गांव निवासी श्रीचंद उर्फ छोटू पुत्र बरसती के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद बाईकों को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, ग्रामीणों ने किया प्रत्याशियों के खिलाफ प्रदर्शन

संबंधित समाचार