रामपुर : जिला पंचायत के सामने महिला से सोने की कुंडल व रुपये छीन कर दो बदमाश फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिला पंचायत के सामने पैदल जा रही महिला से दो बदमाश थैला छीनकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। बदमाशों को तलाश किया। लेकिन उसका पता नहीं लग सका। महिला के मुताबिक थैले में सोने के कुंडल जिसकी कीमत 15 हजार रुपये और एक हजार …

रामपुर, अमृत विचार। जिला पंचायत के सामने पैदल जा रही महिला से दो बदमाश थैला छीनकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। बदमाशों को तलाश किया। लेकिन उसका पता नहीं लग सका। महिला के मुताबिक थैले में सोने के कुंडल जिसकी कीमत 15 हजार रुपये और एक हजार नकदी के अलावा कागजात भी थे। इस मामले में महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

भोट थाना क्षेत्र के इंड्री गांव निवासी जगदीश की पत्नी रामवती सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आवास विकास में रहने वाले अपने दामाद के यहां पर दोपहर के समय पैदल जा रही कि जिला पंचायत के सामने पीछे से पैदल आए दो बदमाश महिला का थैला छीनकर पास की गली में भाग गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव में लाखों की नकदी और शराब खपाने का था प्लॉन, धरा रह गया

उसके बदमाशों को तलाश किया। लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला सका। बाद में महिला थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद वह वापस घर को लौट गई। दिन भर पुलिस चेकिंग और गश्त कर रही है। उसके बाद भी बदमाश पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। सिविल लाइन इंस्पेक्टर लव सिरोही का कहना है कि महिला का उसको किसी अपने रिश्तेदार को कुंडल देने थे। न देने पड़े इसलिए नाटक कर रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।

संबंधित समाचार