लखनऊ: बुजुर्ग, दिव्यांग व कोरोना संक्रमित घर से कर सकेंगे मतदान, कैनोपी की होगी व्यवस्था
लखनऊ। विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बचे हैं, वही इस वर्ष चुनाव आयोज की ओर से 80 वर्ष से ज्यादा के बुजुर्ग, दिव्यांग और कोरोना संक्रमित वोटरों के लिए घर बैठे पोस्टल बैलेट पेपर के द्वारा वोट डालने की सुविधा दी गयी है। वोट डालने के दौरान गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा गया …
लखनऊ। विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बचे हैं, वही इस वर्ष चुनाव आयोज की ओर से 80 वर्ष से ज्यादा के बुजुर्ग, दिव्यांग और कोरोना संक्रमित वोटरों के लिए घर बैठे पोस्टल बैलेट पेपर के द्वारा वोट डालने की सुविधा दी गयी है। वोट डालने के दौरान गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा गया है।
इसके लिए घर पर ही चुनाव आयोग कैनोपी की व्यवस्था उपलब्ध कराएगा। जो व्यक्ति उठने-बैठने से भी मजबूर है उनके लिए भी राहत दी गई है कि वह लेटकर ही बैलेट पेपर का उपयोग कर अपना बहुमूल्य मत अपने पसंदीदी जनप्रतिनिधि को दे सकेंगे।
38,04,114 मतदाता नेताओं के भाग्य का करेंगे फैसला
फाइनल वोटर लिस्ट के तहत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 38,04,114 मतदाता 9 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पिछले चुनाव की तुलना में थर्ड जेंडर की संख्या 42 फीसदी बढ़ी है। इस बार विधानसभा चुनाव में दिव्यांग वोटरों की संख्या 23,050 है। वहीं, 80 वर्ष से 90 वर्ष के बुजुर्ग वोटरों की संख्या 49,508 है। जिनके घर पर टीमें पहुंचेंगी और कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बैलेट पेपर के जरिए वोट डलवाएंगे।
बुजुर्गों और दिव्यांग के लिए की जा रही विशेष व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों को वोट डालने के लिए किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए चुनाव आयोग के हिदायतों के अनुसार सारे काम हो रहे हैं।
दरअसल, पोस्टल बैलेट पेपर से वोट डालते समय घर का कोई मेंबर या टीम जो आस-पास रहे वह देख नहीं सके इसके लिए यह कैनोपी उपलब्ध कराई जानी है। यदि घर पर कोरोना संक्रमित से वोट डलवाने के लिए चुनाव के अलावा डॉक्टरों की टीम भी साथ रहेगी। सेनेटाइजन-मास्क व पीपीई किट का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिससे कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं हो। चुनाव अफसरों के मुताबिक सभी बूथों व बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों के लिए कैनोपी रिटर्निंग ऑफिसरों को उपलब्ध कराई जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका ने सख्त आतंकवाद विरोधी कानून को बताया ‘सबसे प्रगतिशील कदम’
