देश में पांच करोड़ से ज्यादा किशोरों को लगाया गया कोविड टीका: मंडाविया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को बताया कि देश में अभी तक पांच करोड़ से भी ज्यादा किशोरों (15 से 18 साल आयु वर्ग) को कोविड टीके की पहली खुराक लगायी गयी है। मंडाविया ने ट्वीट किया है, ”युवा भारत पूरे उत्साह से महामारी से लड़ रहा है। मेरे युवा मित्रों, …

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को बताया कि देश में अभी तक पांच करोड़ से भी ज्यादा किशोरों (15 से 18 साल आयु वर्ग) को कोविड टीके की पहली खुराक लगायी गयी है। मंडाविया ने ट्वीट किया है, ”युवा भारत पूरे उत्साह से महामारी से लड़ रहा है। मेरे युवा मित्रों, बहुत अच्छे।”

प्रांतों से सुबह सात बजे तक मिली सूचनाओं के अनुसार, पिछले 24 घंटों में टीके की 55.78 लाख से ज्यादा खुराकें लगायी गयी हैं। अभी तक टीके की कुल 170.21 करोड़ (1,70,21,72,615) खुराक लगायी गयी है। देश में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशारों का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हुआ है।

इसे भी पढ़ें-

खेत में काम कर रहे किसान की गोली मार कर हत्या

 

संबंधित समाचार