सीतापुर: तीन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरा तीन हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से तीन अवैध तंमचा, चार कारतूस बरामद हुई है। थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम में शामिल दारोगा विकास यादव, दारोगा निर्मल तिवारी, मुख्य आरक्षी सत्यप्रकाश …
सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरा तीन हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से तीन अवैध तंमचा, चार कारतूस बरामद हुई है। थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम में शामिल दारोगा विकास यादव, दारोगा निर्मल तिवारी, मुख्य आरक्षी सत्यप्रकाश द्वारा चेकिंग के दौरान नैपालापुर निवासी अभियुक्त राजू लोध पुत्र मेवालाल को मलुही गांव क्रासिंग के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ है। थाना संदना पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल श्रीकृष्ण यादव, कांस्टेबल महेश वर्मा, कांस्टेबल विनीत कश्यप ने चेकिंग के दौरान मेदपुर गांव निवासी श्यामू पुत्र राम भरोसे को गिरफ्तार किया है।
जिसके कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। थाना महमूदाबाद पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शेरापुर निवासी अभियुक्त शिवशंकर पुत्र राजेन्द्र प्रसाद को कस्बा पैंतेपुर के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमन्चा व ऐ अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: मतदाता जागरुकता के लिए छात्र-छात्राओं ने किए नुक्कड़ नाटक
