गोरखपुर: रेलवे के अपर महाप्रबंधक ने कोचों में लगे विद्युत सम्बन्धी संरक्षा मदों का किया अवलोकन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबन्धक अमित कुमार अग्रवाल ने लखनऊ मंडल के गोरखपुर जं. स्थित न्यू कोचिंग काम्प्लेक्स के सिक लाइन का निरीक्षण किया। श्री अग्रवाल ने सिक लाइन में कोचों में लगे विद्युत सम्बन्धी संरक्षा मदों का गहन अवलोकन किया। किसी भी फ्यूज को बाई पास अवस्था में न भेजने का दिया सुझाव …
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबन्धक अमित कुमार अग्रवाल ने लखनऊ मंडल के गोरखपुर जं. स्थित न्यू कोचिंग काम्प्लेक्स के सिक लाइन का निरीक्षण किया। श्री अग्रवाल ने सिक लाइन में कोचों में लगे विद्युत सम्बन्धी संरक्षा मदों का गहन अवलोकन किया।
किसी भी फ्यूज को बाई पास अवस्था में न भेजने का दिया सुझाव
अपर महाप्रबन्धक ने कोचों में लगे विभिन्न प्रकार के फ्यूज जैसे- एच.आर.सी./ग्लास फ्यूज आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को इन फ्यूज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा प्राथमिक अनुरक्षण के उपरान्त किसी भी फ्यूज को बाई-पास अवस्था में न भेजने का सुझाव दिया तथा यात्रियों की सुविधा के लिये कोचों के अन्दर छत में लगाये गये हीटर में लगे ओवर हीट प्रोटेक्टर (ओ.एच.पी.) तथा एक्सेस टम्प्रेचर प्रोटेक्शन डिवाइस (ई.एस.टी.आई.) के लोकेशन तथा कार्यशीलता की जांच की। कोच अनुरक्षण में लगे कर्मचारियों को उन्होंने किसी भी ओ.एच.पी./ई.एस.टी. आई. को बाई-पास न करने का सुझाव दिया।
रेलवे कोचों में विद्युत सप्लाई की आपूर्ति के लिए लगे नेट सलेक्टर रोटरी की करी जांच
श्री अग्रवाल ने कोचों में 750 बोल्ट ए.सी. विद्युत सप्लाई की सर्किट में लगे मेजरिंग एवं माॅनिटरिंग रिले तथा कोचों में विद्युत सप्लाई की आपूर्ति हेतु लगे नेट सलेक्टर रोटरी की जांच की। इस दौरान उन्होंने एक नेट में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर दूसरे नेट को सलेक्ट कर कोच में विद्युत आपूर्ति आन करने हेतु कार्यरत कर्मचारियों की दक्षता की जांच की और उनकी जानकारी को अद्यतन पाया।
कोच के अन्दर मौसम तथा यात्रियों की सुविधा के अनुसार तापमान को नियंत्रित करने हेतु लगाये गये माइक्रो प्रोसेसर की कार्यशीलता भी परखी। यात्री परिवादों को कम करने की दिशा में कोच में कार्यरत स्कोर्टिंग स्टाफ को ज्यादा से ज्यादा यानों के अन्दर के तापमान की जांच करने तथा आवश्यकतानुसार तापमान बनाये रखने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कोचों में लगे संरक्षा से संबंधित उपकरणों जैसे- फ्यूज, एम.सी.बी., एम.पी.सी. बी., ओ.एच.पी, ई.एस. टी.आई. आदि की स्टोर में पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखने का निर्देश दिया। उन्होंने न्यू कोचिंग काम्प्लेक्स में कार्यरत कर्मचारियों को मास्क लगाकर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए संरक्षा पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य कारखाना इंजीनियर बी. एस. दोहरे, वरिष्ठ कोचिंग डिपो अधिकारी सुमन कुमार सिंह एवं पर्यवेक्षक कर्मचारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: भाजपा और राजग हमेशा सिख परंपरा के साथ खड़ा रहा है, नवां पंजाब बनाना हमारा लक्ष्य:प्रधानमंत्री मोदी
