कानपुर: कार्य में लापरवाही पर डीएम ने संस्था को किया ब्लैक लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जिलाधिकारी को नगर पालिका परिषद बिल्हौर के वार्ड नंबर छह से तहसील परिसर तक सड़क व नाली सुधार कार्य में अनियमितता की शिकायत मिली थी। उन्होंने इसकी जांच अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण कानपुर नगर से कराई। जांच में अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कार्यदाई संस्था मैसेज बृजेश इंटरप्राइजेज 117/76 इंद्रपुरी, शारदा नगर, …

कानपुर। जिलाधिकारी को नगर पालिका परिषद बिल्हौर के वार्ड नंबर छह से तहसील परिसर तक सड़क व नाली सुधार कार्य में अनियमितता की शिकायत मिली थी। उन्होंने इसकी जांच अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण कानपुर नगर से कराई। जांच में अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कार्यदाई संस्था मैसेज बृजेश इंटरप्राइजेज 117/76 इंद्रपुरी, शारदा नगर, कानपुर को ब्लैक लिस्ट कर दिया।

इसके साथ ही अवर अभियंता ईश्वर दयाल को निलंबित करने, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बिल्हौर विवेक कुमार त्रिवेदी को स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। फर्म को यदि कोई अतिरिक्त भुगतान हुआ है तो उसकी वसूली सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें:-रामपुर : जिले में पांच लाख दिए जलाकर मतदाता जागरूकता की जगाई अलख

संबंधित समाचार