राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी सहित कई दलों ने भाजपा को दिया समर्थन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी और हिंदू जागरण सभा सहित अन्य दलों ने उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है। राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल राय ने पांच पंजीकृत दलों का समर्थन पत्र भाजपा के उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य …

लखनऊ। राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी और हिंदू जागरण सभा सहित अन्य दलों ने उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है। राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल राय ने पांच पंजीकृत दलों का समर्थन पत्र भाजपा के उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य अरविंद शर्मा को सौंपा।

राय ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के अलावा राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी, अखण्ड भारत स्वराज पार्टी, भारतीय किसान पार्टी और बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने भी भाजपा को चुनाव में समर्थन दिया है। इसके अलावा हिंदू जागरण सभा के अध्यक्ष सुनील मणि सिंह ने केन्द्रीय कृषि एवम किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करांदलजे को समर्थन पत्र सौंपा।

उन्होंने बताया कि सभी दलों ने सर्वसम्मति से राष्ट्र हित में यह निर्णय लेते हुए उप्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया है। जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देश और प्रदेश के विकास का मिशन पूरा किया गया।

यह भी पढ़ें:-रामपुर : जिले में पांच लाख दिए जलाकर मतदाता जागरूकता की जगाई अलख

संबंधित समाचार