भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा, सपा का वचन पत्र अपराध बढ़ाने वाला: मिश्रा
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। बीजेपी का संकल्प पत्र राज्य को बर्बाद करने वाला है: बसपा बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने आज कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र राज्य को बर्बाद करने वाले झूठे …
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है।
बीजेपी का संकल्प पत्र राज्य को बर्बाद करने वाला है: बसपा
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने आज कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र राज्य को बर्बाद करने वाले झूठे वादों का पुलिंदा है जबकि सपा का वचन पत्र उत्तर प्रदेश में अपराध को बढ़ावा देने का वचन है। भाजपा ने अपना घोषणा पत्र लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 और सपा ने वचन पत्र के नाम से जारी किये है। श्री मिश्रा ने कहा कि संकल्प पर संकल्प लिए जा रहे हैं भाजपा वाले।
राज्य को बर्बाद करने का संकल्प, धर्म की राजनीति करने का संकल्प, युवाओं को बेरोजगार करने का संकल्प, आपस में लड़ाने का संकल्प, हवा-हवाई बातों व फर्जी विकास के वादों का संकल्प, झूठे विज्ञापनों का संकल्प। अब जनता इनके झांसे में नहीं आएगी।
समाजवादी पार्टी की प्रवृत्ति है झूठ और फरेब
सपा के वचन पत्र के बारे में मिश्रा ने कहा, “ये ‘वचनपत्र’ नहीं ‘बोल’ वचन पत्र है। जिसमें 134 दंगों से आगे की सूची बढ़ाने का वचन, माफियाओं को सह देने का वचन, कानून व्यवस्था ध्वस्त करने का वचन, गुंडागर्दी को बढ़ावा देने का वचन, गरीबों व असहायों की जमीनों पर जबरन कब्जा करने का वचन, दूसरे के काम को अपना बताने का वचन है। उन्होंने कहा कि झूठ और फरेब तो समाजवादी पार्टी की प्रवत्ति है, जनता इन्हें पहले ही नकार चुकी है। अब ये कितने भी वचन दे, कोई भी इनके चक्कर में नहीं आएगा।
यह भी पढ़ें: पीलीभीत: कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने संगठन की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
