बरेली: शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी का जन्मदिन मनाया
बरेली, अमृत विचार। मानव सेवा क्लब के संस्थापक संरक्षक और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर बरेली को पहचान दिलाने वाले शायर प्रो.वसीम बरेलवी का 82वां जन्मदिन मंगलवार को उनके फूटा दरवाजा स्थित निवास पर मनाया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि वसीम साहब देश और दुनिया की धरोहर हैं। ईश्वर इनको शतायु करे। इंद्र …
बरेली, अमृत विचार। मानव सेवा क्लब के संस्थापक संरक्षक और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर बरेली को पहचान दिलाने वाले शायर प्रो.वसीम बरेलवी का 82वां जन्मदिन मंगलवार को उनके फूटा दरवाजा स्थित निवास पर मनाया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि वसीम साहब देश और दुनिया की धरोहर हैं। ईश्वर इनको शतायु करे।
इंद्र देव त्रिवेदी ने कहा कि वसीम बरेलवी जैसा नेक और हरदिल अजीज इंसान मिलना मुश्किल है। उन्होंने अपने एक बहुत सुंदर गीत के माध्यम से उनको शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रो. वसीम बरेलवी ने कहा कि मुझे बहुत फक्र है कि इस दुनिया में मेरे चाहने वाले मेरी बहुत फिक्र रखते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मौके पर मानव सेवा क्लब के सभी पदाधिकारियों के शुक्रगुजार हैं। उन्होंने एक नज्म भी प्रस्तुत की। निर्भय सक्सेना ने भी उनके उत्तम स्वास्थ्य और शतायु की कामना की और उन्हें पुस्तक भेंट की।
ये भी पढ़ें-
बरेली: बीएसए ने प्रधानाध्यापकों से एक घंटे के भीतर मांगा खातों का ब्यौरा
