लखनऊ: यूपी चुनाव में बीआर बालाकृष्णन होंगे विशेष प्रेक्षक, सीयूजी नंबर हुआ सार्वजनिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में उम्मीदवारों के चुनावी व्यय पर निगरानी के लिये प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी बी आर बालाकृष्णन को विशेष व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। चुनाव आयोग ने विशेष प्रेक्षक का सीयूजी नंबर किया सार्वजनिक उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने मंगलवार …

लखनऊ। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में उम्मीदवारों के चुनावी व्यय पर निगरानी के लिये प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी बी आर बालाकृष्णन को विशेष व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है।

चुनाव आयोग ने विशेष प्रेक्षक का सीयूजी नंबर किया सार्वजनिक

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने मंगलवार को बालाकृष्णन की नियुक्ति की जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव में उम्मीदवारों के व्यय की सीमा का उल्लंघन करने संबंधी शिकायत सीधे प्रेक्षक से की जा सकेगी। इसके लिये आयोग ने उनका सीयूजी मोबाइल फोन नंबर भी सार्वजनिक किया है। जिससे मतदाता सहित कोई भी नागरिक अपनी शिकायतें सीधे प्रेक्षक तक पहुंचा सकें।

यह भी पढ़ें; लखनऊ: राजधानी के निजी अस्पताल की कारस्तानी उजागर, 100 मजदूरों को फर्जी तरीके से किया भर्ती, लगाया वीगो

संबंधित समाचार