UP Election 2022: शिवपाल यादव ने जनता से किया वादा, कहा- सरकार बनते ही 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे
इटावा। जिले में चुनाव प्रचार के दौरान शिवपाल यादव ने जनता से कहा कि योगी सरकार में बिजली को लेकर जिसके घर छापेमारी हुई है और पर्ची काटी गई है। शिवपाल ने कहा कि हमारी सरकार बना दो, सरकार आते ही ब्याज सहित जुर्माना वापस दिलाऊंगा। शिवपाल ने कहा कि सरकार बनते ही 300 यूनिट …
इटावा। जिले में चुनाव प्रचार के दौरान शिवपाल यादव ने जनता से कहा कि योगी सरकार में बिजली को लेकर जिसके घर छापेमारी हुई है और पर्ची काटी गई है। शिवपाल ने कहा कि हमारी सरकार बना दो, सरकार आते ही ब्याज सहित जुर्माना वापस दिलाऊंगा।
शिवपाल ने कहा कि सरकार बनते ही 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे. जब बिल ही नहीं आएगा तो फिर किस बात की एफआईआर होगी। हमारी सरकार में बिजली के छापे नहीं पड़े, कनेक्शन हो या ना हो फिर भी बिजली जलाओ।
उन्होंने आगे कहा कि एक परिवार में एक बेटे को या एक बेटी को सरकारी नौकरी जरूर देंगे। जो लड़के बेरोजगार हैं, उनको अडानी-अंबानी के सरकारी खजाने से 5-5 लाख रुपया रोजगार के लिए देंगे। अगर आप लोग (वोटर्स) कहेंगे तो गेहूं और धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपए प्रति क्विंटल दिलवाएंगे। आलू और लहसुन सस्ता नहीं होगा। मेरी सरकार में आलू सस्ता नहीं होने दिया था, विदेशों में आलू बेचने के लिए भेज दिया था।
