अयोध्या: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पत्रकार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के प्रिंस ढाबा के निकट बाइक से ससुराल जा रहा पत्रकार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से स्थानीय पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई …

अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के प्रिंस ढाबा के निकट बाइक से ससुराल जा रहा पत्रकार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से स्थानीय पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

हादसा मंगलवार की रात लगभग दस बजे हुआ। मृतक की पहचान आलोक कुमार रावत उम्र 30 साल के बेटे पीताम्बर रावत निवासी दलसराय मजरे गोगावां कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या के रूप में हुई।

पटरंगा थाना क्षेत्र के जरायल कला गांव के समीप नेशनल हाइवे पर स्थित प्रिंस ढाबा के पास आलोक बाइक से लखनऊ की ओर जा रहा था कि पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने जोर दार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर पटरी से नीचे जा गिरा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना हाइवे पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव को दी गई।

मौके पर पहुंच कर देखा तो बाइक सवार की मौत हो गई थी।उसकी जेब में रखे कागजात से पहचान हुई। आलोक का ससुराल अशरफपुर गंगरेला है। वह अपने पीछे एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची को छोड़ गया है। स्थानीय पत्रकार अनिल कुमार मिश्रा, पुष्प राज रस्तौगी, मोहम्मद आलम, फरहान, राकेश यादव, विकास वीर, रमेश यादव, विवेक शुक्ला, सतीस कुमार सहित आदि ने शोक व्यक्त किया।

पढ़ें- अरविंद केजरीवाल- जो कहा, सो किया, डीजेबी के 700 संविदा कर्मचारियों की नौकरी को स्थायी कर दिया गया

संबंधित समाचार