बरेली: तड़के तड़तड़ाई बिजली, फिर शुरू हो गई बारिश, 40 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती हैं हवाएं, बढ़ेगी ठंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में महज चार से पांच दिनों बाद एक बार फिर से मौसम का रुख बदल गया। मंगलवार देर रात से मौसम खराब होना शुरू हो गया और बुधवार तड़के तेज चमक और गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। इतना ही नहीं मंडल के कुछ हिस्सों में ओले …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में महज चार से पांच दिनों बाद एक बार फिर से मौसम का रुख बदल गया। मंगलवार देर रात से मौसम खराब होना शुरू हो गया और बुधवार तड़के तेज चमक और गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। इतना ही नहीं मंडल के कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे है। इसी के साथ ठंडी हवाओं ने भी चलना शुरू कर दिया। मौसम विभाग की माने तो इस बारिश से अगले दो दिनों तक अब ठंड का प्रकोप शुरू हो सकता है।

पूरे दिन होगी बूंदाबांदी, 40 किमी. की रफ्तार से चल सकती है हवाएं
मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो बुधवार को पूरे दिन बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि यह बारिश तेज नहीं होगी। सिर्फ बूंदाबांदी ही होगी। मगर आज करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई जा रही है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बारिश होने के बाद बुधवार का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान महज 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसकी वजह से रात को और भी ज्यादा ठंड होगी।

आलू की फसल के लिए नुकासनदायक
जानकारों की माने तो बेमौसम होने वाली यह बारिश किसानों के लिए बहुत नुकसानदायक है। इन दिनों खेतों में आलू की खोदाई चल रही है। मगर बारिश होने की वजह से आलू की फसल सड़ने का खतरा पैदा हो गया है। जिन किसानों के अभी आलू की खोदाई शुरू नहीं है उनके लिए कुछ राहत हो सकती है। वहीं, सरसों की फसल को भी यह बारिश नुकसान पहुंचा रही है।

ये भी पढ़े-

बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन पर की गोलीबारी, पंजाब में मादक पदार्थ और हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम

 

संबंधित समाचार