पीलीभीत: बीयर बार में विवाद, चेयरमैन के भतीजे ने ठेकेदार को मारी गोली, गंभीर
पीलीभीत, अमृत विचार। पुलिस चौकी से सौ मीटर दूर टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहा के पास मीनार बार में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। इस बीच नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजीव अग्रवाल टीटी के भतीजे विवेक ने ठेकेदार को गोली मार दी। घायल को बरेली के अस्पताल भर्ती कराया गया है। सुनगढ़ी पुलिस …
पीलीभीत, अमृत विचार। पुलिस चौकी से सौ मीटर दूर टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहा के पास मीनार बार में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। इस बीच नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजीव अग्रवाल टीटी के भतीजे विवेक ने ठेकेदार को गोली मार दी। घायल को बरेली के अस्पताल भर्ती कराया गया है। सुनगढ़ी पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। मुख्य आरोपी और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य साथियों की धरपकड़ को दबिश जारी है।
शहर के मोहल्ला अशरफ खां निवासी यामीन खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा काशिव ठेकेदार है। मंगलवार रात साढ़े दस बजे वह अपने दोस्त गुरसेवक छतरी चौराहा के पास एक मीनार बार में था। मोहल्ला साहूकारा का निवासी विवेक अग्रवाल अपने साथियों संग आया और बेटे से मारपीट करने लगा।
इसी बीच विवेक ने तंमचे से गोली चलाई जो काशिव के सीने में बाई तरफ लगी। दोस्त गुरसेवक उसे जिला अस्पताल ले गया। हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी विवेक अग्रवाल, सैनी और तीन अज्ञात के खिलाफ 147, 148, 307, 504, 506 धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य आरोपी विवेक और उसके भाई छोटे भाई को सुनगढ़ी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़े-
बरेली: बारिश की वजह नवाबगंज में योगी की जनसभा रद, बहेड़ी में कार्यक्रम स्थल बदला गया
