TIGER 3 : वैलेंटाइन डे पर शुरू होगी फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग
मुबंई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं और अपनी फोटोज और वीडियोज को शेयर करते रहते हैं। मगर इस बार सलमान खान ने बहुत ही प्यारी सैल्फी अपनी मां के साथ की शेयर करी हैं। जिसमें सलमान खान अपनी मां की गोद में सर रखे नजर आ रहे हैं। सलमान …
मुबंई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं और अपनी फोटोज और वीडियोज को शेयर करते रहते हैं। मगर इस बार सलमान खान ने बहुत ही प्यारी सैल्फी अपनी मां के साथ की शेयर करी हैं। जिसमें सलमान खान अपनी मां की गोद में सर रखे नजर आ रहे हैं। सलमान खान की यह तस्वीर उनके फैंस के दिल को छु रही है।
सलमान खान अपनी मां सलमा खान के बेहद करीब हैं। सलमान खान अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग से पहले अपनी मां के साथ समय बिता रहे है। सलमान खान ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘मां की गोद… जन्नत। ‘।
कोरोना महामारी के चलते टली फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग को फिल्म की टीम वाले अब वैलेंटाइन डे पर शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग के लिए दिल्ली जाने वाले हैं। सलमान खान लाल किले के पास शूटिंग करते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ हैं, और वो भी शूटिंग के लिए दिल्ली जाएंगी। यह शूटिंग शेड्यूल 15 दिन का होगा।
यह भी पढ़े अक्षय-टाइगर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीजर हुआ रिलीज
